बिहार सहित पुरे देश में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है भाजपा : उमेश

विज्ञापन

पटना।बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गिरते स्तर का ये प्रमाण है कि अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी ये लोग अब घटिया राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पहले तो भाजपा के नेताओं ने विजय सिंह के मौत से संबंधित झूठा प्रचार कर बिहार की जनता को भ्रमित करने का भरपूर प्रयास किया था मगर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इनके झूठ का पर्दाफाश हो गया। अब ये लोग राजनीतिक सहानुभूति बटोरने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।
सवाल पूछा कि किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में 700 से अधिक अन्नदाताओं मौत हो गई थी तब भाजपा के लोग मौन थे जो समक्ष से परे है। उनका कहना है कि मणिपुर के अंदर 150 से अधिक लोगों की सरकार प्रायोजित हिंसा में जान चली गई और महिलाओं के साथ बर्बरता की गई, उनके लिए भाजपा द्वारा अभी तक कोई हस्ताक्षर अभियान क्यों नहीं चलाया गया? दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के विरोध में सड़क पर बैठी महिलाओं पर सरेआम लाठियां चलाई गई थी तब मगर भाजपा के किसी नेता ने इस पर अपनी आपत्ति नहीं जताई थी और आज यही लोग पटना के लाठीचार्ज को तानाशाही की संज्ञा दे रहे हैं, ये बेहद आश्चर्यजनक है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि असल में भाजपा नेताओं की अंतरात्मा उनकी राजनीतिक सुविधा अनुसार जागती और सोती है।विपक्षी पार्टियों की मोर्चाबंदी देखकर राजनीतिक रूप से भयभीत हो चुकी भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावे अब दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। बिहार सहित पुरे देश के अन्दर भाजपा अपनी विश्वसनीयता को खो चुकी है। जनता का भरोसा भाजपा से पुरी तरह उठ चुका है, इसलिए ये लोग हताश और निराश हैं। घबराई हुई भाजपा के तमाम शीर्ष नेतागण झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर प्रदेश की जनता को अपने बहकावे में लाना चाहते हैं मगर यह कोशिश सफल नहीं होगी। बिहार की जनता 2024 में इनको मुहतोड़ जवाब देने वाली है।

More From This Category

अबकी बार भाजपा गठबंधन का 400 पार जाना तय, दक्षिण में भी खिलेगा कमल : शाहनवाज हुसैन

विजयवाड़ा। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा गठबंधन का 400 पार सीटों पर कामयाबी हासिल करना तय है। इस बार दक्षिण में भी जोरदार खिलेगा कमल। भाजपा-टीडीपी और जनसेना गठबंधन आंध्रप्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल करेगा। दक्षिण भारत में भी मोदी की लहर है और यहां के लोग उन्हें...

देश में एनडीए के खिलाफ है लहर-डॉक्टर इकबाल,मुहब्बत के बदले नफरत की बात करते हैं मोदी

समस्तीपुर।शहर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर इकबाल अहमद समी ने पत्रकारों को बताया कि देश में मोदी के खिलाफ लहर है। इसलिए देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ मतदान करेगी। उन्होंने कहा की मोदी ने भारत वासियों के सामने जो भी...

केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रूपया मिलेगी अनुदान: तेजस्वी

कल्याणपुर।पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कालाजार परिसर मे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर वर्ष गरीब महिला, युवतियों...

देश में मुहब्बत के स्थान पर नफरत की करते हैं बातें, केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना हो गया है निश्चित,मोदी झूठों के है सरदार: खड़गे

समस्तीपुर।शहर के जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में शनिवार को इंडिया गठबंधन की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। विशाल जनसभा की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष रोमा भारती ने किया जबकि संचालन कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष ने किया। जन सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय...

55 सालों से पिछड़ों को आरक्षण से वंचित करने वाली कांग्रेस से सवाल पूछे मनोज झा-जदयू

पटना।जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा और पार्टी नेता श्रीमती श्वेता विश्वास ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहीं। इस दौरान इंडी गठबंधन की प्रेस वार्ता के दौरान आरजेडी नेता मनोज झा के...

मुंगेर में जातिवाद के बदले जीतेगा राष्ट्रवाद-सम्राट,मोदीमय बन चुका है बिहार

पटना।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार ललन सिंह के पक्ष में भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि लोगों की उपस्थिति इस बात का परिचायक है कि मुंगेर ही नहीं...

सहारा निवेशकों के डुबे हुए पैसे लौटायेगी इंडिया गठबंधन सरकार-प्रोफेसर मनोज

पटना।राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा ने कहा कि सहारा इंडिया निवेशकों के डूबे हुए पैसे को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सभी के पैसे लौटाये जायेंगे । इन्होंने कहा कि 13 करोड़ निवेशकों ने एक-एक के पैसे का जुगाड़ करके अपने मेहनत की कमाई से सहारा...

जॉब शो करने वाले तेजस्वी की लोकप्रियता के सामने पटना में रोड शो करने के लिए मजबूर हुए नरेंद्र मोदी:एजाज

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का विश्वास, समर्थन तथा तीन चरणों के चुनाव में जनता के द्वारा अस्वीकार किये जाने के बाद भाजपा और एनडीए खेमे में जो बेचैनी और घबराहट...

मोरवा विधायक रणविजय साहू भाकपा माले, कांग्रेस, राजद कार्यकर्ताओं के साथ चलाया चुनावी अभियान

समस्तीपुर । मोरवा विधानसभा के राजद विधायक रणविजय साहू ने इण्डिया गठबंधन के भाकपा माले,भाकपा,कांग्रेस, राजद कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी में सघन जनसंपर्क चुनावी अभियान चलाकर मतदाताओं से उजियारपुर के राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता एवं...

चौथे चरण में बेगूसराय सहित सभी सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सहित सभी पाँच लोकसभा सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार की जीत होगी। बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को सभी वर्गों का वोट मिल रहा है और...

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Anand Infotainment